![]() |
मेरा देश मैंने बदलते देखा |
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
अमीरों के भी शौक देखे हैं ए- दोस्तों
अपनों को छोड़ कुत्ते को पालते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
बच्चों को बड़े होते देखा है
गांव को छोड़ शहर में बसते देखा है
मेरा देश मेने बदलते देखा है
मां-बाप की इज्जत धुलते देखा है
मां बाप का निवाला छीनते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा
हिमालय को घटते देखा है
नदियों को सूखते देखा है
फिर भी मेरा देश प्रगति पर है लोगों को कहते देखा है
मेरा देश मेने बदलते देखा है
किसानो को मरते देखा है नेताओं को हंसते देखा है
शहीदों के घर खुशियों को मातम में ढलते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
दीपावली पर घर का चिराग बुझते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
नेताओ को भाषण में बादे कहते देखा है
उन्हीं बादो को गंगा में बहते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
घोटालो पर घोटाला होता देखा है
जनता को उस पर बहस करते देखा है
मेरा देश मैंने बदलते देखा है
~ by me
0 Comments:
Post a Comment